Ad Code

IGNOU July 2022 सत्र के लिए एडमिशन की लास्ट डेट 22 सितंबर तक बढ़ी, देखिए डिटेल्स

 IGNOU July 2022 Admission : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की जुलाई 2022 सत्र के लिए एडमिशन की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छात्र 22 सितंबर तक अपना एडमिशन करा सकते हैं। 


IGNOU July 2022 Admission : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की जुलाई 2022 सत्र के लिए एडमिशन की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छात्र 22 सितंबर तक अपना एडमिशन करा सकते हैं। इससे पहले इग्नू ने एडमिशन की डे 9 सितंबर तक के लिए बढ़ाई थी। अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब भ्यर्थी 22 सितंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा करा सकते हैं। इग्नू जुलाई 2022 में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी एडमिशन करा सकते हैं।

 
इग्नू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सभी कोर्सों में नए एडमिशन ओडीएल/ऑनलाइन मोड के एडमिशन जुलाई 2022 सत्र की तिथियां आगे बढ़ाई जा चुकी हैं।

इग्नू जुलाई 2022 सत्र के लिए ऐसे करें आवेदन:

इग्नू की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे New Registration लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगइन करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन शुल्क जमा कराएं और फॉर्म सब्मिट  करें।
आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments

close