Ad Code

IGNOU: इग्नू में एडमिशन शुरू, 240 ओडीएल और 40 ऑनलाइन में 31 जनवरी तक ऐसे लें एडमिशन

 इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी इग्नू में एडमिशन शुरू हो गए हैं। इग्नू में 240 ओडीएल और 40 ऑनलाइन में 31 जनवरी तक एडमिशन लिए जा सकते हैं। 

इग्नू में एडमिशन शुरू हो गए हैं। जनवरी 2023 सत्र के में 31 जनवरी तक प्रवेश लिया जा सकता है। ओडीएल और ऑनलाइन के 280 प्रोग्रामों में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. कृष्णानंद त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा स्नातक तथा और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र जनवरी-2023 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के तहत प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रवेश आवेदन पत्र वेबसाइट http://www.ignou.ac.in/  पर ऑनलाइन भर सकते हैं। इस अध्ययन केंद्र पर स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीटीएस, एमए हिंदी, अंग्रेजी, एम. कॉम, रोजगारपरक पाठ्यक्रम, ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, स्वास्थ व पोषण में डिप्लोमा, भोजन व पोषण में प्रमाण पत्र, ग्राम विकास में प्रमाणपत्र, पर्यटन अध्ययन में प्रमाणपत्र, मार्गदर्शन में प्रमाणपत्र आदि कोर्स संचालित हैं। 

अभ्यर्थियों को अध्ययन सामग्री इग्नू द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। अध्ययन सामग्री डाक द्वारा अभ्यर्थियों के पते पर भेजी जाती है। साथ ही अभ्यर्थियों के पठन-पाठन के लिए पाठ्यक्रम इग्नू की वेबसाइट पर ई-ज्ञानकोष लिंक पर उपलब्ध है, जहां विद्यार्थी ऑनलाइन पठन-पाठन कर सकते हैं। 

जो अभी तक उच्च शिक्षा नहीं ले सके हैं और जो व्यक्ति सेवारत हैं, उनके लिए इग्नू एक बेहतर विकल्प है। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत व्यक्तिगत स्तर पर परीक्षा की सुविधा समाप्त कर दी गई है। व्यक्तिगत स्तर से पढ़ने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा स्तर पर अध्ययन कर सकते हैं। 

240 ओडीएल और 40 ऑनलाइन हैं प्रोग्राम

अलीगढ़ में क्षेत्रीय निदेशक रहे डॉ भानु प्रताप ने बताया कि इग्नू में दो प्रकार के प्रोग्रामों में एडमिशन हैं, एक ओडीएल और दूसरे ऑनलाइन प्रोग्राम। ओडीएल यानी ओपन डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में स्टडी सेंटर से पढ़ाई की जाती है। 40 प्रोग्राम ओडीएल में आते हैं। ऑनलाइन प्रोग्राम में पूरी पढ़ाई ऑनलाइन की जाती है। इसमें 240 प्रोग्राम आते हैं। 

ऐसे लें एडमिशन

इग्नू की वेबसाइट http://www.ignou.ac.in/ पर जाकर क्लिक करें, उसके बाद दो लिंक मिलेंगे ओडीएल प्रोग्राम और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए। सबसे पहले यूजर नेम और पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन किया जाता है। आगे सभी डिटेल देते हुए ऑनलाइन फीस जमा होती है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments

close