नई शिक्षा नीति 2020 के तहत IGNOU की ओर से अग्निवीरों के लिए खास प्रोग्राम डिजाइन किए गए हैं. इस कोर्स में कुल 120 क्रेडिट होंगे.
IGNOU Bachelor’s Degree: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से अग्निवीरों के लिए खास कोर्स शुरू किया गया है. IGNOU द्वारा अग्निवीरों को तीन वर्षीय Graduation Course ऑफर किया गया है. इस संबंध में इग्नू और सुरक्षा बलों के बीच MoU पर हस्ताक्षर किया गया है. इस प्रोग्राम के तहत अग्निवीर कुल 120 क्रेडिट के लिए यह कोर्स कर सकते हैं. नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अग्निवीरों के लिए यह प्रोग्राम डिजाइन किया गया है.
अग्निवीरों के लिए तैयार किए गए इस खास प्रोग्राम के तहत कुल 120 क्रेडिट होंगे. इसमें 60 क्रेडिट अग्निवीर अपने ट्रेनिंग के दौरान हासिल कर सकेंगे. इसके बाद 60 क्रेडिट अग्निवीरों को कोर्स से हासिल करने होंगे. ये कोर्स पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास 6 साल का समय होगा. कोर्स पूरा होने के बाद ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ उम्मीदवारों को स्किल सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
IGNOU में अग्निवीरों के लिए कोर्स
IGNOU में 120 क्रेडिट के लिए कोर्स
अग्निवीरों के लिए शुरू हुए इस प्रोग्राम के तहत कई नियम तैयार किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें अगर अग्निवीर 2 या 3 साल के बाद नौकरी छोड़ता है तो उसकी ग्रेजुएशन की डिग्री चलती रहेगी. ऐसे में ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाल 60 क्रेडिट उम्मीदवारों को कोर्स पूरा करके और परीक्षा देकर हासिल करने होंगे.
इस स्थिति में उम्मीदवारों को हर साल 40 क्रेडिच हासिल करने होंगें. इसमें 20 क्रेडिट ट्रेनिंग से तो 20 क्रेडिट पढ़ाई से हासिल करने होंगे. इग्नू की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर इस कोर्स की डिटेल्स बताई जाएगी. रक्षा मंत्रालय और इग्नू की ओर से मिलकर ये कोर्स डिजाइन किया गया है. बता दें कि रक्षा मंत्रालय की ओर से पहले ही इस स्किल सर्टिफिकेट को लेकर नोटिस जारी की गई है.



0 Comments